पंचायतीराज में पहले दिन जिला परिषद सदस्य के लिए एक और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 27 नामांकन पत्र दाखिल

 बृजनगर में 20 नामांकन पत्रों के साथ 15 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने जिला परिषद के नाम निर्देशन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा 

Oct 19, 2026 - 18:55
Oct 19, 2026 - 18:55
 0
पंचायतीराज में पहले दिन जिला परिषद सदस्य के लिए एक और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 27 नामांकन पत्र दाखिल

डीग (नीरज जैन) पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत नाम निर्देशन प्रक्रिया के पहले दिन सोमवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ, जबकि पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 27 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 21 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए नाम निर्देशन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
 पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कामां में पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। पहाड़ी में 6 अभ्यार्थियों ने सात नामांकन पत्र दाखिल किए,  वहीं, बृजनगर में 15 अभ्यर्थियों द्धारा 20 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पंचायत समिति सदस्य पद के लिए जिले में 21 उम्मीदवारों द्वारा 27 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने जिला परिषद सदस्य पद के नाम निर्देशन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र परमार मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................