महुवा में 20 अक्टूबर को दशहरा पर होगा रावण दहन, 'गोल्डन दशहरा महोत्सव' को लेकर तैयारियां जोरों पर
महुवा (अवधेश अवस्थी) नगरपालिका महुवा एवं गणेश मन्दिर कमेटी महुवा के संयुक्त तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोल्डन दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर दशहरा कमेटी शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंगलवार को दोपहर भरतपुर रोड स्थित दादू मैरिज रिसॉर्ट से विशाल शोभायात्रा धूमधाम के साथ प्रारम्भ होगी। शोभा यात्रा में हनुमान अखाड़ा द्वारा विभिन्न प्रकार के हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे और भव्य जीवंत झांकियां निकाली जाएंगी। जो मुख्य बाजार होते हुए तहसील रोड होते हुए हिंडौन रोड होते हुए राजकीय टीकाराम पालीवाल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल खेल मैदान स्टेडियम में पहुंचेगी जहां भगवान राम लक्ष्मण सीता हनुमान जी की उपस्थिति में भगवान राम द्वारा प्रशासन की उपस्थिति में रावण दहन कार्यक्रम के रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतलो को भव्य रोशनी के साथ जलाये जाने का कार्यक्रम विधायक राजेंद्र मीणा नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल व् पार्षदों सहित प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान मुख्य आकर्षण भव्य आतिशबाजी का नजारा और झांकी प्रतियोगिता होगी। विजेता झांकियों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गए हैं। जिसकी तैयारी सोमवार को जोरों पर थी

