कठूमर पंचायत समिति के वार्ड 22 में हरवीर चौधरी ने किया जनसंपर्क, मतदाताओं से मांगा समर्थन

Oct 19, 2026 - 18:59
 0
कठूमर पंचायत समिति के वार्ड 22 में हरवीर चौधरी ने किया जनसंपर्क, मतदाताओं से मांगा समर्थन

कठूमर (दिनेश लेखी) कठूमर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 22 टिटपुरी-सिटाहेड़ा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरवीर चौधरी ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क कर मतदाताओं से संवाद किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान हरवीर चौधरी ने मतदाताओं से कहा कि आगामी 22 तारीख को कमल के फूल के चुनाव चिह्न पर बटन दबाकर भाजपा को समर्थन दें, ताकि पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान बन सके और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिले। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास रहेगा।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार और क्षेत्र में भाजपा विधायक होने से पंचायत समिति में भी भाजपा का नेतृत्व बनने पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग मिल सकता है। उन्होंने वार्ड 22 की टिटपुरी-सिटाहेड़ा ग्राम पंचायत के मतदाताओं से समर्थन देने की अपील की।
चुनाव प्रचार के दौरान हरवीर चौधरी ने क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं और चुनाव में सहयोग मांगा। प्रत्याशी की ओर से क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................