विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर 121: बीएलओ और सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित, 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

Oct 19, 2026 - 19:00
 0
विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर 121: बीएलओ और सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक आयोजित, 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

पाली / सुमेरपुर: (बरकत खान) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर (121) के पाली पंचायत समिति और रानी पंचायत समिति के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और सुपरवाइजरों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक पीएम श्री बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय, पाली में आयोजित की गई।

बैठक में विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के कार्य की समीक्षा की गई। जिन बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की प्रगति कम पाई गई, उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा कर सभी को आवश्यक और सख्त निर्देश प्रदान किए गए।

  • कालू राम कुम्हार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुमेरपुर, कालू राम कुम्हार ने आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि अर्हता दिनांक 1 जनवरी के आधार पर जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो रही है, उनके आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में जोड़े जाएं।

इसके साथ ही, बैठक में उन मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित (हटाने) के भी निर्देश दिए गए जिनकी मृत्यु हो चुकी है, ताकि मतदाता सूची बिल्कुल शुद्ध और अद्यतन बनी रहे।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में प्रशिक्षु आईएएस विकास सिहाग, चुनाव शाखा से जगदीश बैरवा (सहायक प्रोग्रामर), कुलदीप सैन और जीवन सिंह सहित क्षेत्र के समस्त बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................