किसान चौपाल कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को किया जागरूक

Oct 3, 2020 - 23:25
 0
किसान चौपाल कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों को किया जागरूक

राजगढ़, अलवर, राजस्थान
सकट (3 अक्टूबर) भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पारित हुए किसान विधेयक के समर्थन में किसानों को जागरूक किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राजपुर धमरेड मंडल के प्रवक्ता हेमंत भट्ट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत मोतीवाड़ा में अलवर भाजपा जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी के नेतृत्व में किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमल कुमार सेठी ने की। किसान चौपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों को जागरूक किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेम नाथ धामणी, राजगढ़ मंडल के महामंत्री शेखर तमोली, महामंत्री रामअवतार शर्मा कमलेश जांगिड़ कन्हैया लाल कुमावत बृजमोहन योगी बाबूलाल मास्टर रामलाल शर्मा गणेश गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

  • संवाददाता राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow