भजनलाल शर्मा राजस्थान के बने मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्त्ताओं व ब्राह्मण समाज ने मिठाई बांट किया खुशी का इजहार

Dec 12, 2023 - 20:16
Dec 12, 2023 - 20:41
 0
भजनलाल शर्मा राजस्थान के बने मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्त्ताओं  व ब्राह्मण समाज ने मिठाई बांट किया खुशी का इजहार
भजनलाल शर्मा राजस्थान के बने मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्त्ताओं  व ब्राह्मण समाज ने मिठाई बांट किया खुशी का इजहार

जुरहरा (रतन वशिष्ट) राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा इसके कयास लगातार लगाये जा रहे थे मंगलवार की शाम  जैसे ही मुख्यमंत्री पद के के लिए सांगानेर जयपुर से जीते विधायक भजनलाल शर्मा के नाम पर मोहर लगी, भाजपा कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर दौड गई,  जुरहरा ब्राह्मण समाज के लोगों ने अध्यक्ष ज्ञानचंद शर्मा व बृज मेवात क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेशचंद शर्मा के नेतृत्व में खुशी व्यक्त कर मिठाई बांटी तथा बस स्टैंड पर आतिशबाजी की भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजराज आर्य व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र जैन, विनोद मानवी, महेश शर्मा, महेश तिवारी, डा0 सोहनलाल,   अजय वृन्दावनिया, रोहताश शर्मा, राजू जांगिड,  महेन्द्र रूहेला,  जुम्मेखां, आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow