तिरंगा यात्रा का चौबुर्जा मोरी चार बाग व्यापार संघ व पार्षद चंदा ने किया जोरदार स्वागत

वैर (भरतपुर /कौशलेंद्र दत्तात्रेय) ऑपरेशन सिंदूर के सन्दर्भ में भरतपुर शहर में दिनांक 19.मई.2025एक विशाल तिरंगा यात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए निकाली गई, यात्रा में 500 फीट के तिरंगा को निकला गया, यात्रा में शहर वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, चौबुर्जा मोरी चार बाग़ व्यापार संघ एवं पार्षद चंदा पंडा व उनकी टीम द्वारा तिरंगा यात्रा का फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया और भारत माता की जय, जैसे देश भक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया,यात्रा में शामिल लोगों के लिए शीतल पेय भी वितरीत किया गया स्वागत कर्ताओं में संघ के अध्यक्ष बंटू भाई, महामंत्री विपुल शर्मा, पार्षद चंदा पंडा, अन्नू,रवी पाराशर, कुक्कू,भीम, विनोद गुप्ता, इमरान कुरैशी, राकेश अरोड़ा, मोहन, करतार सिंह इत्यादि व्यापारी शामिल थे।






