जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत चूहडपुर में लग रहे कैंप का किया निरीक्षण

Jan 9, 2024 - 12:22
 0
जिला कलेक्टर ने ग्राम पंचायत चूहडपुर में लग रहे कैंप का किया निरीक्षण

विकसित भारत संकल्प यात्रा से ग्रामीण नागरिक हो रहे लाभान्वित

जिले की ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ शिविरों का आयोजन

हेल्थ कैंप, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ऑन स्पॉट क्विज का हुआ आयोजन

खैरथल,राजस्थान 
     भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने एवं पात्र नागरिकों को इन योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं।

जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका ने पंचायत समिति तिजारा की ग्राम पंचायत चुहडपुर  में लग रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक डेस्क पर जाकर योजनाओं की जानकारी ली साथ ही अभी तक किए गए रजिस्ट्रेशनों की जानकारी भी ली। 

जिला कलेक्टर श्री ढाका में बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में आमजन को योजनाओं के लाभ के साथ-साथ उनकी शिकायत का निवारण भी कैंप में किया जा रहा है जिससे कि आमजन में कैंप के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।

जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका ने बताया कि खैरथल-तिजारा की पंचायत समिति मुंडावर की ग्राम पंचायत पलावा व गादूबास, तिजारा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सारेकलां व चूहडपुर, पंचायत समिति किशनगढ़बास की ग्राम पंचायत माहोन्द व चामरोदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम में मोबाइल वैन आमजन के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी रही।    जिला कलेक्टर ढाका ने बताया कि शिविरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित हेल्थ कैंप में ग्रामीणों का हेल्थ चेकअप किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम 'धरती कहे पुकार के' का आयोजन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर ऑन स्पॉट क्विज का आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

* जिला खैरथल तिजारा में 10 जनवरी को इन स्थानों पर होगा कैंप*

    जिला कलेक्टर हनुमान मल ढाका ने बताया कि खैरथल-तिजारा की पंचायत समिति मुंडावर की ग्राम पंचायत अजरका व दरबारपुर, किशनगढ़बास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मांचा व ओदरा, पंचायत समिति तिजारा की ग्राम पंचायत रूपवास व पालपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कार्मिक, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • हीरालाल भूरानी 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................