शिप्रा पाठक ने 105 दिन में 3952 किमी की राम जानकी पद यात्रा कर भारत में बदायूं का नाम किया रोशन

Mar 23, 2024 - 14:20
 0
शिप्रा पाठक ने 105 दिन में 3952 किमी की राम जानकी पद यात्रा कर भारत में बदायूं का नाम किया रोशन

बदायूँ (यूपी/अभिशेक वर्मा) अयोध्या से रामेश्वरम तक 3955 किमी की राम जानकी पद यात्रा कर इतिहास बनाने वाली बदायूं की बेटी शिप्रा पाठक का दातागंज आगमन पर भव्य स्वागत किया।आपको बताते चलें 27 नवंबर को अयोध्या से पद यात्रा प्रारंभ कर 11 मार्च को रामेश्वरम पहुंचकर भारत की पहली मातृ शक्ति शिप्रा पाठक जनपद बदायूं के कस्बे दातागंज की रहने वालीं है।शिप्रा पाठक इससे पहले भी मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी की 3600 किमी की पद यात्रा कर चुकीं हैं। पीलीभीत जिले से वाराणसी कैथी तक उत्तर प्रदेश की गोमती नदी की पद यात्रा करने वाली भी शिप्रा भारत की पहली मातृ शक्ति है। शिप्रा पाठक ने अपनी राम जानकी वन गमन पद यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र,कर्नाटक,तमिलनाडु के जंगलों में स्थित राम जानकी के पद चिन्ह का अनुसरण किया।शिप्रा पाठक की इस पद यात्रा को सरयू से सागर के नाम से भी जाना जा रहा है।शिप्रा पाठक की राम जानकी पद यात्रा के दौरान भारत के विभिन्न राज्यों में रामभक्तों द्वारा जगह जगह उनका स्वागत किया गया।आज अपने गृह नगर दातागंज पहुंचने पर शिप्रा का यहां राम जानकी भक्तों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने शिप्रा पाठक को श्री राम की प्रतिमा भेंट करते हुए कहा शिप्रा के इस कार्य ने बदायूं वासियों का सर पूरे विश्व में गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा श्री राम की कृपा के बिना इतनी बड़ी पद यात्रा हर व्यक्ति के सामर्थ्य की बात नही है।उन्होंने कहा आने वाले समय में मै चाहता हूं शिप्रा अपनी इस पद यात्रा के अनुभवों से हम सभी को परिचित कराएं। इस दौरान समाजसेवी प्रमोद सक्सेना एडवोकेट ने कहा शिप्रा भारत की पहली मातृ शक्ति है जिसने अयोध्या से रामेश्वरम तक 3952 किमी की पद यात्रा की है। हम सभी को शिप्रा के इस कार्य पर गर्व है। शिप्रा पाठक हमारे दातागंज की बेटी है इतनी बड़ी यात्रा कर वह आज अपने निवास वापस लौटी है यह हमारे लिए नहीं वल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है पूरा देश गर्व करता है यह एक ऐसी महिला है जिसने इतनी बड़ी यात्रा की है.इससे पहले भी यह यात्रा कर चुकी है पर यह सबसे बड़ी इनकी यात्रा है।
व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता राकेश वर्मा ने कहा शिप्रा के इस ऐतिहासिक कार्य से युवा पीढ़ी के अध्यात्म को एक नई दिशा मिलेगी।वाटर वूमन शिप्रा पाठक ने कहा इस पद यात्रा का उद्देश्य केवल पैदल चलना ही नही है इसके माध्यम से 3955 किमी के भारत के विभिन्न राज्यों के नौजवानों में राम जानकी के चरित्र चित्रण के अलावा भारत की नदियों को संरक्षित करने का भी संदेश देना है।शिप्रा ने कहा उन्होंने 15 मुख्य नदियों का जल संग्रहित कर रामेश्वरम भगवान में जलाभिषेक किया।उन्होंने कहा नदियों के संग्रहित जल से भारत के विभिन्न प्राचीन शिवालयों में जलाभिषेक कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................