बाल श्रम विरोधी दिवस पर विशेष - बाल श्रम अक्सर गरीबी और सामाजिक असमानता से होता है उत्पन्न

Jun 12, 2024 - 19:12
 0
बाल श्रम विरोधी दिवस पर विशेष -  बाल श्रम अक्सर गरीबी और सामाजिक असमानता से होता है उत्पन्न

लक्ष्मणगढ़ ( अलवर) हर वर्ष 12 जून को बाल श्रम विरोधी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य बाल श्रम की भयावहता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। लाखों बच्चों को आज भी शिक्षा और सुरक्षित बचपन के अधिकार से वंचित रखा जाता है। वे खतरनाक उद्योगों में काम करने को मजबूर हैं। जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है। बाल श्रम अक्सर गरीबी और सामाजिक असमानता से उत्पन्न होता है।
बाल श्रम की समस्या का समाधान तभी संभव है। जब सरकार द्वारा गरीबी कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना और बाल श्रम के खिलाफ सख्त कानून लागू करना आवश्यक है।  आज हमें इस दिवस पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाएंगे और हर बच्चे को उचित शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का प्रयास करेंगे। तभी हम एक ऐसा समाज बना पाएंगे, जहां हर बच्चा अपने सपनों को पूरा करने का अवसर पा सके।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है