बंदरो का बढ़ा आतंक: बच्चों से लेकर बुजुर्गों को बनाया शिकार, एक महीने में 40 लोगों को काटा

Sep 7, 2024 - 11:43
 0
बंदरो का बढ़ा आतंक: बच्चों से लेकर बुजुर्गों को बनाया शिकार, एक महीने में 40 लोगों को काटा
प्रतिकात्मक छवि

अलवर में राजगढ़ के गोलाकाबास क्षेत्र के बिरकड़ी गांव में करीब 200 से ज्यादा बंदर है। ये बंदर अब तक 40 जनों को काट चुके है। पशुओं को भी काटा है। छतों पर भी जाने से लोग डरने लगे है। पूरे गांव के लोग डरे हुए है। अब गांव के सरपंच पति राकेश बलाई के भाई विनोद और उनकी मां तीजा देवी को भी काटा है। गांव के कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया- प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं। कोई सुध नहीं ले रहा है। गांव के लोग दहशत में हैं। बुजुर्ग लोगों को बंदर ज्यादा शिकार बना रहे हैं। सरपंच पति की मां तीजा देवी को शुक्रवार सुबह बंदर ने पैर पर काट लिया, जिसके काफी खून बहा है।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों को बनाया शिकार

बंदर ने खुशी शर्मा (8) साल, कमला शर्मा (35) साल, गेंदी देवी (60) साल को तीन बार काट चुका है। भौरी लाल शर्मा (58) साल, करीना बंजारा (12) साल, हर्ष बंजारा (8) सल, अंगूरी बंजारा (25) साल, कविता जोगी (30) साल को तीन बार काट चुका है। वहीं रामपति (55) को तीन बार काट चुका है। इसी तरह पिछले एक महीने में सुमन शर्मा उम्र 30 साल, गीता शर्मा 40 साल, लाली शर्मा 45, ममता शर्मा 35 साल, कमल सेन उम्र 30 साल, गुलाब सेन 65 साल, केसरी शर्मा 50 साल, नर्बदा शर्मा उम्र 40 साल, विनोद राजबलाई उम्र 30 साल, रामेश्वर जोगी उम्र 50 साल व तीजा देवी 60 साल को बंदर ने काट लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................