खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने को लेकर ई-मित्र केंद्र पर अधिक राशि वसूलने पर उपखंड अधिकारी ने 5000 रुपए का लगाया जुर्माना

7 दिन ईमित्र बंद करने के किए आदेश

Mar 20, 2025 - 12:04
 0
खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने को लेकर ई-मित्र केंद्र पर अधिक राशि वसूलने पर उपखंड अधिकारी ने 5000 रुपए का लगाया जुर्माना

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधायक राजेंद्र मीणा द्वारा विगत दिनों आईटी केंद्र महुवा में की गई जनसुनवाई में एक फरियादी ने ईमित्र केंद्र के संचालक द्वारा खाद्य सुरक्षा मैं नाम जुड़वाने के आवेदन के लिए₹2000 लेने का आरोप लगाया था जिस पर विधायक राजेंद्र मीणा ने उपखंड अधिकारी मनीषा रेशम को उक्त मामले की जांच कराने के निर्देश जारी किए थे 

उपखंड अधिकारी मनीष रेशम ने बताया कि विधायक राजेंद्र मीणा की दिशा निर्देश पर ब्लॉक प्रोग्रामर प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग महुवा की टीम द्वारा  महुवा कस्बे केईमित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण  कराया गया जिसमें एक केंद्र पर शिकायतकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर जांच की गई जांच सही पाई गई जिस पर ईमित्र कामटेक एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अंकेश कुमार सैनी पर ₹5000 की पेनल्टी एवं 7 दिन के लिए अस्थाई रूप से ईमित्रकेंद्र बंद करने के आदेश देते हुए ईमित्र केंद्र पर  आदेश की पालना करने की कार्रवाई  करने के निर्देश दिए गए, इस मामले को लेकर ईमित्र केंद्र संचालकों में हड़कंभ मच गया वही आमजन ने विधायक राजेंद्र मीणा सहित प्रशासन की इस जनहित में की गईकार्रवाई की सराहना की है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है