भगवान भोलेनाथ को देवताओं ने राजा दक्ष की पुत्री माता सती के साथ विवाह के लिए मनाया

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम मुर्राटा में जोगिन की ढाणी में चल रही महाशिवपुराण कथा के दौरान आचार्य कैलाश नाथ शास्त्री ने देवताओं के द्वारा भगवान शिव को विवाह के लिए मनाना और भगवान शिव का राजा दक्ष प्रजापति की पुत्री माता सती के साथ विवाह होने की कथा सुनाई।
श्रृद्धालु बनवारी लाल जोगी ने बताया की आचार्य कैलाश नाथ शास्त्री ने कथा में बताया कि पर्वत गुफाओं में रहने वाले शरीर पर भस्म लगा विभिन्न जहरीले नागों को गले में धारण करने वाले जगत के पालनहार भगवान शिव को सभी देवताओं ने राजा दक्ष की पुत्री से विवाह करने के लिए समझा कर राजी किया। भगवान शिव ने शर्त रखी कि वे जिस स्थिति में पर्वत गुफाओं में रहते हैं उसी वेशभूषा में राजा दक्ष की पुत्री से विवाह करने आएंगे।इस पर दक्ष की पुत्री के खुश होने पर विवाह करने पहुंचे भगवान शिव जहां पर उनका सभी देवताओं ने आदर पूर्वक सम्मान किया। इससे पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई।






