संविधान बचेगा ताे हम बचेंगे, संविधान बचेगा ताे देश बचेगा- हरिशंकर मेवाड़ा

संविधान बचाओ रैली एवं जाति जनगणना काे लेकर बैठक हुई, संविधान बचाअाें रैली िनकाली

May 22, 2025 - 19:00
 0
संविधान बचेगा ताे हम बचेंगे, संविधान बचेगा ताे देश बचेगा- हरिशंकर मेवाड़ा

सुमेरपुर (बरकत खान) नगर के पुराना पाली बस स्टैंड स्थित श्रीराम मंदिर भवन में बुधवार शाम पीसीसी के आह्वान पर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा एवं ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली एवं जाति जनगणना के पूर्ण क्रियान्वयन काे लेकर बैठक अायाेजित हुई। लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, सुमेरपुर विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद एवं प्रभारी जयेश मेवाड़ा माैजूद रहें। अतिथियाें का स्वागत किया गया। 
बैठक काे संबाेधित करते हुए जिलाध्यक्ष दर्द ने कहा कि हमारे देश का संविधान ही हमारी जान हैं खुली हवाअाें में सांस लेते हैं, एक-दुसरे की बात रखते हैं ताे संविधान की ही देन हैं।सविंधान है ताे हम जिंदा हैं। इस संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं करने देंगे। लाेकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल ने कहा कि बाबा साहेब की देन संविधान के साथ भाजपा सरकार छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही है, संविधान काे बचाने व दिए गए अधिकाराें की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रहेगी। 

  • संविधान बचेगा ताे हम बचेंगे, संविधान बचेगा ताे देश बचेगा- मेवाड़ा

सुमेरपुर कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि प्रदेश स्तरीय मिटींग में राष्ट्रीय नेताअाें ने पुरे भारत में राजस्थान में चल रहे मिशन की प्रशंसा की हैं। थाेड़े िदन पहले पाली में एअाईसीसी सचिव व प्रदेश प्रभारी ऋत्विक मकवाना ने कहा था कि मंच पर बैठने वाले नीचे व बूथ व दल अध्यक्ष हैं उन्हें अागे लाया जाये। गांवाें व नगर में बूथ व दल का कार्यकर्ता ही ईमानदारी व सच्चे मन से पार्टी के लिए मेहनत करता हैं। ये कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। इन्हीं कार्यकर्ताअाें काे महत्व व पद दिया जाएगा। अभी 11 मंडल अाैर बनाए जिसमें प्रत्येक में 15-15 सदस्य बनाए। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान काे कमजाेर करने का कार्य कर रहीं हैं।

उन्हाेंने कहा कि संविधान बचेगा ताे हम बचेंगे, संविधान बचेगा ताे देश बचेगा। उन्हाेंने कहा कि स्थानीय कैबिनेट मंत्री जाेराराम कुमावत की अधिकारी सुनते नहीं हैं मनमानी कर रहें हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं। कुछ दिनाें तक अवैध बजरी पर सख्ती रहीं अब धड़ल्ले से अवैध बजरी का परिवहन कर अामजन काे लुटा जा रहा हैं। कांग्रेस पार्टी हम सभी की पार्टी हैं जब भी पार्टी का अाह्वान हाे बैठक में भाग ले। साेशल मीडिया के माध्यम से भी कांग्रेस काे मजबूती प्रदान करें। भाजपाई वाेटाे की राजनीति के लिए तिरंगा रैली िनकाल रहें हैं। उन्हाेंने बताया कि भारत के संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी ने मुहिम चलाई हैं। बीजेपी सरकार राहुल गांधी के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहीं हैं। बैठक काे प्रेमाराम देवासी, नाहर सिंह जाखाेड़ा, जयेश मेवाड़ा, सुभाष मेवाड़ा सहित अन्य वक्ताअाें ने भी संबाेधित करते हुए संविधान बचाने व जाति जनगणना में ध्यान रखने याेग्य बाते बताई। मंच संचालन जाफर सिलावट ने किया।

  • संविधान बचाअाें रैली िनकाली, भारतीय सेना के जयकारे लगाए

एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देशानुसार संविधान बचाओ और समय पर जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर मंदिर परिसर से संविधान बचाअाें रैली िनकाली गई। हाथाें में तिरंगा व बाबा साहेब की तस्वीर लिए कांग्रेस कार्यकर्ता राजगुरू सर्कल से रवाना हुए। भारतीय सेना, बाबा साहब अंबेड़कर के जयकारे लगाते हुए संविधान बचाअाे के नारे लगाते हुए रैली जालाेर चाैराह पहुंच सम्पन्न हुई। इस माैके पर पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष करणसिंह चाणाैद, वरिष्ठ कांग्रेसी भंवरसिंह चाैधरी, सुमेरसिंह मनवार, इब्राहिम सिलावट, नाहर सिंह जाखाेड़ा, पूर्व युथ कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश राजपुराेहित, तखतगढ़ नगर अध्यक्ष फुटरमल, मुकेश बाराेलिया सहित सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, एनएसयुअाई कार्यकर्ता अादि माैजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................