सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डौन सिटी जिला करौली के अधिशाषी अभियंता 3 लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

May 23, 2025 - 10:39
 0
सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डौन सिटी जिला करौली के अधिशाषी अभियंता 3 लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये भवानी सिंह मीणा अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डौन सिटी जिला करौली द्वारा परिवादी से उसकी फर्म मैसर्स संतोष कन्ट्रक्शन कम्पनी नसिया कॉलोनी गंगापुर सिटी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डौन सिटी प्रथम व द्वितीय में टेंडर प्राप्त कर 43.19 लाख रुपये के कराये गये रोड मेन्टीनेन्स (पेच रिपेयरिंग) के कार्यों में से 10 लाख रुपये का बिल बनाकर 8.35 लाख का फर्म को भुगतान करने एवं शेष राशि का भी स्वंय द्वारा भुगतान कराने की कहकर बतौर कमीशन 3 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 3 लाख रूपये आज दिनांक 23.05.2025 को परिवादी को उसके लडके सहित अपने निज आवास गंगापुर सिटी पर बुलाकर परिवादी से प्राप्त करना एवं प्राप्त की गई 3 लाख रुपये की राशि उसके कब्जे से मकान के अन्दर बैडरूम में बिछे डबल बैड के उपर बिछी चादर पर रखी हुई होकर बरामद होने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी फर्म द्वारा कराये गये पेच रिपेंरिंग कार्यों की 43.19 लाख में से 10 लाख रुपये का बिल बनाकर 8.35 लाख का फर्म को भुगतान करने एवं शेष राशि का भी स्वंय द्वारा भुगतान कराने की कहकर बतौर कमीशन 3 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में जगदीश भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली द्वारा ट्रेप कार्रवाई करते हुये भवानी सिंह मीणा अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग हिण्डौन सिटी जिला करौली को परिवादी से 3 लाख रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................