भाजपा ने भारतीय सेना के शौर्य एव सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

तखतगढ़ (बरकत खान) कस्बे आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर किए गए आतंकवादियों के खात्मे को लेकर भारतीय सेना के शौर्य एव सम्मान में गुरुवार शाम 6:00 बजें मंडल अध्यक्ष पारस घांची के सानिध्य में महाराज प्रताप चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, तिरंगा यात्रा को कैबिनेट मंत्री विधायक जोराराम कुमावत ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया । मंडल अध्यक्ष घांची ने कहा भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में घुसकर 9 से अधिक आतंकी अड्डू के ठिकानों के नष्ट करने सौ से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।
भारतीय सेना को शौर्य ओर साहस का विश्व में कोई सानी नहीं है। इसके अलावा पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा यात्रा संयोजक चमन देवासी सह संयोजक खेताराम सुथार, दिनेश कुमावत ने यात्रा को संबोधित किया। तिरंगा यात्रा में मंडल अध्यक्ष घांची अगुवाई में डीजे पर देश भक्ति गीतों की धुन तिरंगा झण्डे के साथ हजारों तिरंगे लहराते हुए भारत माता की जय भारतीय सेना जिंदाबाद वंदे मातरम के साथ जयघोष के साथ प्रताप चौक प्रारम्भ होकर नाग चौंक तक पहुंचे जहा पुष्पमाला व पुष्पांजलि अर्पित की ओर सैनिकों का भारत माता का सम्मान ऊचा करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस रमेश माली, रमेश घांची, दिन मोहम्मद सिलावट, इम्तियाज पठान, कालूराम जितेन्द्र चांदोरा, भरत सोनी, घांची, सालूडाराम देवासी, अन्य गण कार्यकर्ता मौजूद रहे






