ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ बारां में विरोध प्रदर्शन कल

May 21, 2025 - 12:24
 0
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ बारां में विरोध प्रदर्शन कल

बारां (राजस्थान) तहफ्फुज ए ओकाफ कमेटी के प्रेस प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 22 मई को एक विशाल धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है यह प्रदर्शन वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ होगा अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी जिला बारां की जानिब से तहफ्फुज ए ओकाफ कमेटी के द्वारा मांगरोल रोड पर भाईजान के मकान के सामने दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा ,जिसका समर्थन सभी मुस्लिम संगठनो के द्वारा किया गया है
अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के सचिव आबिद हुसैन द्वारा बताया गया कि धरने प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य  वक्फ संशोधन एक्ट 2025 को रद्द करने की मांग,वक्फ़ बोर्ड की स्वायत्ता की रक्षा ,वक्फ सम्पत्तियों पर सरकारी हस्तक्षेप बंद करना व संविधानिक और धार्मिक अधिकारों की रक्षा करना है वहीं तहफ्फुज ए ओकाफ कमेटी के कन्वीनर मोलाना अख्तर ने कहा कि प्रदर्शन की सूचना प्रशासन को दी गई है शांति पूर्ण आयोजन के लिए पुलिस व्यवस्था रहेगी ,वक्फ एक्ट मुस्लिम धरोहर और संविधानिक अधिकारों का हमला है ,यह शांति पूर्ण प्रदर्शन संविधान और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए किया जाएगा
साथ ही प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सभी धर्मों के शांति प्रिय लोगो से शामिल होकर एकता और संविधानिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए अपील की गई है धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रशासन को ज्ञापन सौंप वक्फ एक्ट रद्द करने की मांग की जाएगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................