अन्तर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर किया आयोजित

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता व अध्यक्ष, ताल्लुका विधिक सेवा समिति के निर्देशानुसार विशेष दिवस पर राजकीय महाविद्यालय मकराना में पैनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी ने अन्तर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस पर विधिक शिविर आयोजित किया। हनीफी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की थीम प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास पर आयोजित है। जैव विविधता, जिसमें पौधे, जानवर, सूक्ष्मजीव और उनके पारिस्थितिक तंत्र शामिल हैं, हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं। यह हमें भोजन, दवाएं, स्वच्छ जल और जलवायु नियंत्रण जैसी सेवाएं प्रदान करती है। हालांकि, मानवीय गतिविधियों के कारण जैव विविधता तेजी से घट रही है, जिससे हमारे स्वास्थ्य और आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है। मानव गतिविधियों के कारण जैव विविधता में तेजी से गिरावट आ रही है, जिससे पारिस्थितिक तंत्र असंतुलित हो रहे हैं। सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जैव विविधता का संरक्षण आवश्यक है। जैव विविधता हमारे जीवन का आधार है, पेड़ पौधे, जन्तु और सूक्ष्म जीव सभी प्रकृति के सन्तुलन के लिए जरूरी है, जैव विविधता को बचाना मतलब पृथ्वी को बचाना, हमें इनका सरंक्षण करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां जैव विविधता की सुन्दरता का आनन्द ले सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राएं व महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ सुभाष कुमार, तबस्सुम, जगदीश प्रसाद, नदीम अहमद व कोर्ट कर्मचारी गुमानाराम उपस्थित थे।






