तखतगढ़ : युवाचार्य अभयदास महाराज का संकल्प जालोर ही करेंगे चातुर्मास
तखतगढ़ (बरकत खा)
तखतगढ़ कस्बे के हनुमान गली स्थित श्री त्रिकमदास धाम के अभयदास महाराज ने बुधवार दोपहर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वे जालोर ही करेंगे चातुर्मास । ज्ञात रहे कि जालौर चातुर्मास के दौरान युवाचार्य संत अभयदास महाराज .विवाद में आ गए थे । बधुवार को उन्होंने सदगुरु श्री त्रिकमदासजी धाम परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए संत बोले : मैने देश के बडे- बडे महापुरुषो , संतो से हाथ जोड़कर आग्रह किया है कि आप ही मुझे मार्ग बताए कि किसी साधु का चातुर्मास बीच मार्ग में ही भंग करने का प्रयास किया जाए , तोडने का प्रयास किया जाए चातुर्मास स्थल से दूर बिठा दिया जाए , निकाल लिया जाए तो ऐसी परिस्थिति में क्या करना चाहिए ।


