शिवरात्रि पर शिवालयों मे भोले के जयकारों के साथ चढ़ी काँवड़े

Jul 23, 2025 - 14:54
 0
शिवरात्रि पर शिवालयों मे भोले के जयकारों के साथ चढ़ी काँवड़े

नौगावा (छगन चेतिवाल)  तहसील क्षेत्र के मुबारिकपुर, मेघाबास, बरामदा, रघुनाथगढ़, पाटा व नोगांवा मैं 11डाक कांवड़   हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से भोले का  अभिषेक किया गया।
 हरिद्वार से डांक कावंड लाए कावंडियो को लेने के लिए ग्रामीण राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पहुंचे और उनका धूमधाम से स्वागत करते हुए लेकर आए।  डीजे की धुन पर झूमते, नाचते गाते डाक कावंड़ियों ने शिव मंदिर में समूह में पंहुच हर हर महादेव,बम्ब बम्ब भोले के जयघोषों के साथ कांवड़ चढा पूजा अर्चना की।  ग्रामीणों और परिजनों द्वारा कावंड़ियों में भगवान शिव का रूप मानते हुए चरण छूकर आशीर्वाद लिया और फल, वस्त्र, नगद राशि भेंट की गई। उसके पश्चात ग्रामवासियो के सहयोग से  भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................