गोविन्दगढ़ और बड़ौदामेव में परशुराम जन्मोत्सव पर प्रभात फेरी निकली: ब्राह्मण समाज ने सुंदरकांड और हवन किया, गूंजे जयकारे

Apr 19, 2026 - 16:11
 0
गोविन्दगढ़ और बड़ौदामेव में परशुराम जन्मोत्सव पर प्रभात फेरी निकली: ब्राह्मण समाज ने सुंदरकांड और हवन किया, गूंजे जयकारे

अलवर जिले के गोविन्दगढ़ और बड़ौदामेव कस्बों में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

गोविन्दगढ़ कस्बे में ब्राह्मण समाज ने सुबह प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद भगवान परशुराम की विशेष आरती की गई। ब्राह्मण धर्मशाला में सुंदरकांड और हवन का आयोजन हुआ, जिसके बाद विप्रजनों को प्रसाद वितरित किया गया।

क्षेत्र के कई मंदिरों में भी विशेष आरती हुई और सत्तू का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। गोविन्दगढ़ क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बड़ौदामेव में ब्राह्मण समाज के संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कस्बे के बांके बिहारी मंदिर में दादा श्री परशुराम जयंती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्पमाला अर्पित कर की गई।

उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................