कठूमर में ‘अपना घर सेवा समिति’ द्वारा जल सेवा अभियान शुरू, सदस्यों से सहयोग की अपील

Apr 19, 2026 - 16:06
 0
कठूमर में ‘अपना घर सेवा समिति’ द्वारा जल सेवा अभियान शुरू, सदस्यों से सहयोग की अपील

कठूमर (दिनेश लेखी)  भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कठूमर तहसील परिसर के सामने अपना घर सेवा समिति, इकाई शाखा कठूमर के तत्वाधान में जल सेवा अभियान प्रारंभ किया गया है। 
समिति के संरक्षक सोमेश्वर चौधरी ने बताया कि इस सेवा कार्य के अंतर्गत राहगीरों, ग्रामीणों एवं तहसील में आने वाले लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच यह सेवा कार्य मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। समिति द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जल सेवा नियमित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित होती रहे।
समिति पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि सेवा कार्य निरंतर और प्रभावी रूप से चलता रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल सेवा नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य संगठनों को भी प्रेरित करते हैं कि वे आगे आकर जनहित में कार्य करें।
समिति ने सभी सदस्यों, समाजसेवियों एवं युवाओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जल सेवा अभियान में भाग लें और जरूरतमंदों की सेवा कर पुण्य के भागीदार बनें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................