बिचगांव पीएचसी में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत जल बचाने का लिया संकल्प

May 31, 2026 - 12:55
 0
बिचगांव पीएचसी में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत जल बचाने का लिया संकल्प

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) समीपवर्ती ग्राम पंचायत बिचगाव मे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर–प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिचगांव में जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं महिलाओं को जल बचाने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र धवन ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है ।और इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा पानी के विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी डॉ. मोहित भारद्वाज, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र धवन, नर्सिंग अधिकारी हितेश साहू, शिवनरेश मीणा, फार्मासिस्ट सुशील कुमार, लैब टेक्नीशियन जितेंद्र हटड़ा, एएनएम सुनीता वर्मा, उषा कुमारी, सुमन, सीएचओ अमर मीणा, ललिता तिलकपुर,आशा सहयोगिनियों एवं ग्रामीण महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी उपस्थितजनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल की एक-एक बूंद बचाने तथा जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते जल संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को जल बचाने के लिए जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने जल की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................