महुवा से हरिद्वार के लिए श्री श्याम सखा सेवा समिति महुवा के तत्वाधान में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा श्री श्याम शाखा सेवा समिति महुवा के तत्वावधान में शनिवार को महुवा से पूर्णमासी के पावन अवसर पर गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार के गंगा मैया के जयकारों के साथ रवाना हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम एवं माँ गंगा के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक यात्रा प्रारंभ की।
मीडिया प्रभारी गौ पुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि हरिद्वार के लिए यात्रा रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। समिति के पदाधिकारियों एवं नगरवासियों ने यात्रियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
समिति के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल ने बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी उद्देश्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बस द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष नीरज बंसल प्रचार मंत्री रिंकू सिंघल राजकुमार अग्रवाल कृपांशु अजमेरा देवव्रत आर्य मोहन धनेटवाल लक्ष्मण जी तहसीलदार ओमप्रकाश जी पावटा वाले वेद प्रकाश जी पावटा वाले अनिल जी भोपा वाले सीताराम जी बर्तन वाले विनोद बंसल खादी वाले सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा श्रद्धालुओं को सफल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।


