राजस्थानी घूमर महोत्सव 1 अप्रैल को दौसा में घूमर महोत्सव, पोस्टर का महुवा में किया विमोचन
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के मंडावर रोड स्थित शुभ वाटिका मैरिज होम में सोमवार को राजस्थान प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवित बनाए रखने के उद्देश्य से आगामी 1 अप्रैल को दौसा के सत्यनारायण गार्डन में आयोजित जिला स्तरीय घूमर महोत्सव का आयोजन को लेकर सोमवार को महुआ में पोस्टर का विमोचन किया गया
इस अवसर पर राजस्थानी घूमर महोत्सव की जिला संयोजक उर्मिला जोशी सह संयोजक डॉक्टर मूर्ति मीणा, पुष्पा गुप्ता पूर्व पार्षद दोसा, सेवानिवृत शिक्षा उपनिदेशक प्रेमवती शर्मा, अनुराधा गुप्ता ने गणेश जी के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
इस दौरान कार्यक्रम की जिला संयोजक उर्मिला जोशी ने कहा कि हमारी राजस्थानी संस्कृति को जीवित रखने के लिए घूमर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 1 अप्रैल को दोसा में किया जा रहा है जिसमें पांचो विधानसभा क्षेत्र से महिलाएं व बालिकाएं भाग लेंगी
कार्यक्रम की जिला सह संयोजक डॉक्टर मूर्ति मीणा ने कहा कि घूमर नृत्य राजस्थान की संस्कृत पहचान का प्रतीक है ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का मंच मिलता है इसलिए ऐसे आयोजन से हमारी परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने बताया कि दौसा के सत्यनारायण गार्डन में जिला स्तरीय घूमर महोत्सव 1 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा जिसमे पांचो विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में घूमर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुत प्रस्तुतियां देगी
इस दौरान महुवा विधानसभा घूमर प्रतियोगिता संयोजक ललिता शर्मा शकुंतला व्यास ,ममता शर्मा ,पिंकी चौहान ,ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार करते हुए कहा कि दौसा में आयोजित घूमर नृत्य कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि महुवा विधानसभा क्षेत्र से आगामी 1 अप्रैल को दौसा में आयोजित घूमर नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं के साथ बालिकाओं द्वारा घूमर नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर भाग लिया जाएगा इसके लिए सभी महुवा विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है शेष जो भी महिलाएं भाग लेना चाहे वह भी अपना पंजीयन करा सकती हैं
इस अवसर पर पूर्व प्रधान मिश्री देवी मीणा, अलका सोनी ,मंजू शर्मा, नीतू भारद्वाज, सुधा मानिक, अनुराधा गुप्ता, मधु शर्मा ,रेनू गोयल ,ममता खंडेलवाल, गीता बढ़ाया, चंचल गोयल ,सुमन अग्रवाल ,मीना शर्मा ,सहित दर्जनों महिलाएं बालिकाएं ने अपना पंजीयन कर कार्यक्रम में घूमर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थिति रही