दौसा पुलिस का बड़ा एक्शन: 'प्रॉपर्टी क्राइम' रोकने के लिए पूरे जिले में चला महा-सर्च अभियान, एक साथ मैदान में उतरीं पुलिस की 43 टीमें 170 डेरे खंगाले

Jun 15, 2026 - 11:08
 0
दौसा पुलिस का बड़ा एक्शन: 'प्रॉपर्टी क्राइम' रोकने के लिए पूरे जिले में चला महा-सर्च अभियान,  एक साथ मैदान में उतरीं पुलिस की 43 टीमें 170 डेरे खंगाले

दोसा (अवधेश अवस्थी) जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन के उद्देश्य से दिनांक 14.06.2026 को दौसा पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष सघन तलाशी एवं सर्च अभियान चलाया गया। यह अभियान शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक जिलेभर में एक साथ संचालित किया गया।इस अभियान के दौरान कुल 43 टीमें गठित की जाकर 170 डेरे चेक किए गए ।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा फेरी लगाने वाले व्यक्तियों, जड़ी-बूटी बेचने वाले लोगों, अस्थायी तंबुओं में निवास करने वाले व्यक्तियों एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की गहन जांच एवं सत्यापन किया गया। उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच कर सत्यापन की कार्यवाही की गई।
साथ ही विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन चेकिंग कर ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन प्रमाण पत्र (आरसी), बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गई। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। 

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। दौसा पुलिस अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे। सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान निरंतर जारी रखे जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है