टेंट किराया व्यवसाय समिति की बैठक आयोजित, नई कार्यकारिणी के गठन पर हुई चर्चा

Jul 20, 2026 - 19:29
 0
टेंट किराया व्यवसाय समिति की बैठक आयोजित, नई कार्यकारिणी के गठन पर हुई चर्चा

सुमेरपुर (राकेश कुमार) सुमेरपुर तहसील टेंट किराया व्यवसाय समिति की आम बैठक रविवार को नेशनल हाईवे-162, पोमावा पुलिया के पास स्थित होटल जवाई रिट्रीट में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन, नए पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों के चयन तथा कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही आगामी दीपावली सीजन की तैयारियों, टेंट व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं और व्यापारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

समिति अध्यक्ष रमेश कुमार परिहार ने बैठक में मौजूद सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में छगन सुथार, कांतिलाल जैन, महेश पुरी, दिनेश वैष्णव, सुरेश विश्वकर्मा, गोपाल सिंह, वक्ताराम, हंसाराम, आसाराम, धन्नाराम, शंकर लाल, हितेश प्रजापत, वासुदेव चौहान, सुरेश मीणा, सुरेश महाराज त्रिवेदी, संजय जीनगर, हितेश कुमार, कैलाश माली, छोगाराम, कांतिलाल माली, प्रवीण पुरी तथा रमेश दहिया सहित कई व्यापारी व सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................