एल.एन. डोकानिया चैरिटी ट्रस्ट का 63वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं पाइल्स शिविर सम्पन्न; 120 मरीजों की जांच, 18 मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित

Feb 9, 2026 - 13:32
 0
एल.एन. डोकानिया चैरिटी ट्रस्ट का 63वां निःशुल्क नेत्र जांच एवं पाइल्स शिविर सम्पन्न; 120 मरीजों की जांच, 18 मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) एल.एन. डोकानिया चैरिटी ट्रस्ट, मुंबई के आर्थिक सहयोग से डोकानिया टाउन हॉल, उदयपुरवाटी (जिला झुंझुनूं) में रविवार, 9 फरवरी 2026 को 63वां निःशुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं पाइल्स शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ माँ शाकम्भरी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

शिविर संयोजक श्यामसुंदर डोकानिया ने बताया कि शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम द्वारा 90 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 18 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। चयनित मरीजों के ऑपरेशन जयपुर स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल में किए गए।

इसके अलावा पाइल्स रोग से पीड़ित 30 मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर को सफल बनाने में प्रमोद कुमार मिश्रा, सुशील कुमार रामुका, उस्मान मणियार, कजोड़मल सैनी, राम सिंह शेखावत, विमल बंसल, योगेश जी, शंकर अग्रवाल, दीपक सैनी एवं देवेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................