नटराज पेन और पेंसिल कंपनी में घर बैठे नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन चढ़े जुरहरा पुलिस के हत्थे
सुनसान प्लाटिंग में बैठकर करते थे ऑनलाइन ठगी, कब्जे से 03 मोबाईलफाने व 4 फर्जी सिम कार्ड जब्त
जुरहरा पुलिस ने सुनसान प्लाटिंग में बैठकर साइबर ठगी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रात के समय की गई। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाते थे। वे नटराज पेन और पेंसिल कंपनी में घर बैठे नौकरी दिलाने का झांसा देकर गृहिणियों और पुरुषों को अपना शिकार बनाते थे।
थानाधिकारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि भरतपुर आईजी और डीग एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। खाली प्लाटिंग में ठगी कर रहे तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ मे 1. खालिद पुत्र यूनुस उम्र 20 साल जाति मेव निवासी गावडी पुलिस थाना जुरहरा जिला डीग, 2. आदिल पुत्र यूनुस उम्र 34 साल जाति मेव निवासी गॉवडी पुलिस थाना जुरहरा जिला डीग, 3. मुन्जल पुत्र रूजदार उम्र 24 साल जाति मेव निवासी गॉवडी पुलिस थाना जुरहरा जिला डीग राज0 होना बताया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और चार फर्जी सिम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस ने धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 317(5), 303(2), 308(2), 313, 61(2)(ए) बी.एन.एस. 2023 व 66डी, आई.टी. एक्ट में दर्ज किया गया मामले में खालिद, आदिल और मुंजल से आगे की पूछताछ जारी है।

