पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा शिविर में जारी किये 10 आवासीय पट्टे
ग्राम तोड़ीकाबास व रूध भानगढ़ को किया बीपीएल मुक्त ग्राम घोषित
अलवर (रितीक शर्मा ) राजगढ़ पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मुख्यालय गोलाकाबास में आयोजित एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा शिविर में 10 आवासीय पट्टे जारी किये गए तथा 5 ज़नाधार व पेंशन सत्यापन, 6 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, 4 जन्म प्रमाण पत्र मौक़े पर जारी किये गए
ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में ग्राम तोड़ीकाबास, रूध भानगढ़ के 4 परिवारों को बीपीएल मुक्त का बैंक सत्यापन किया तथा उक्त दोनों गांवो को बीपीएल मुक्त ग्राम घोषित किया गया, शिविर में लोगो के अन्य विभागों से सम्बंधित कार्यों का निष्पादन किया गया
शिविर में राजगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी विक्रम गुर्जर, टहला तहसीलदार शरद राठिया,सरपंच उर्मिला मीना, सहायक विकास अधिकारी महेश चंद शर्मा,जिला परिषद सदस्य सुरेश चंद शर्मा,गोलाकाबास भू अभिलेख सर्किल के निरीक्षक मुरारी लाल शर्मा, हल्का पटवारी योगेश यादव, पंचायत सहायक हरिश भारद्वाज सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।