धूमधाम से मनाया महाष्टमी महोत्सव: फल और फुलो से सजाया गया मैया शाकंभरी का दरबार, बड़ी संख्या में दर्शनो के लिए पहुंचे श्रद्धालु

Mar 29, 2023 - 13:08
 0
धूमधाम से मनाया महाष्टमी महोत्सव:  फल और फुलो से सजाया गया मैया शाकंभरी का दरबार, बड़ी संख्या में दर्शनो के लिए पहुंचे श्रद्धालु

शाकंभरी (झुञ्झूनु, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) माँ शाकंभरी सेवा समिति, सकरायधाम (रजी.) के तत्वाधान में निकटवर्ती शक्तिपीठ सकरायधाम में नवरात्रा महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कोर टीम के अनुसार कल  महाअष्टमी को  मैया को सिरा,पूड़ी,सब्जी भंडारा भोग, बुंदिया सवामणि, फलो की टोकरी,हरी सब्जी की टोकरी, ड्राई फ्रूट्स का टोकरी, अनार व केला फ्रूट और गजरा-2 अर्पण किया गया इसके साथ मैया को चुनरी,सुहागन सामान,घी,तेल,नारियल आदि भी अर्पण किया गया, मैया को भोग के बाद कन्या पूजन किया।

समिति की कोर कमेटी ने बताया की इस महापर्व के अंतर्गत अष्टमी नवरात्रा को मैया को भोग लगाने के बाद बुंदिया,अनार और केला फल का वितरण भक्तो में किया गया। समिति के द्वारा मैया दरबार को भी अलौकिक फूलो और गुब्बारों के श्रृंगार से सजाया गया और मैया को गजरा अर्पण किया। इसके अलावा समिति के द्वारा गाय व बंदरो को हरा घास और केले भी खिलाए गए। कोर कमेटी ने बताया की आज महानवमी को मैया को फलों की सवामणि का भोग लगाया जाएगा। कल अष्टमी तिथि को कुसुम मिश्रा,बैंगलोर के घर भजनोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका प्रसारण समिति के फेसबुक पर लाइव हुआ।समिति के अनुसार दूर दराज से भक्त दर्शन के लिए सकरायधाम पहुंचे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है