बयाना में बिजली पानी आपूर्ती व्यवस्था गडबडाई,नही हो रही सुनवाई

Jun 14, 2020 - 12:37
 0
बयाना में बिजली पानी आपूर्ती व्यवस्था गडबडाई,नही हो रही सुनवाई

बयाना भरतपुर

बयाना 13 जून। मानसून के आने से पहले बयाना कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली पानी आपूर्ती व्यवस्था गडबडा जाने से महिलाओं सहित सभी लोगों को गर्मी में काफी परेशानीयों व समस्याओं का सामना करना पड रहा है। बीते एक सप्ताह से तो कुछ ज्यादा ही स्थिती बिगड रही है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारीयों व निर्वाचित जनप्रतिनिधीयों को भी अवगत कराया गया है। किन्तु अभी तक किसी ने समाधान पर ध्यान नही दिया है। जिससे समस्या दिनों दिन बढ रही हैं और लोगों में रोष भी बढने लगा है। शुक्रवार व शनिवार को भी दिनभर बार बार बिजली गुल होती रही थी। जिससे उमस भरी गर्मी में पसीनों से तरबतर  लोग कभी अधिकारीयों को तो कभी नेताओं को कोसते रहे। कई बार संबंधित अधिकारीयों को फोन करने का भी प्रयास किया गया।  किन्तु सम्पर्क नही हो सका। शाम को विधुत शिकायत केन्द्र पर सम्पर्क होने पर बताया गया कि इस दिन सुबह से दोपहर तक करीब 5 घंटे विधुत मैंटेनैंस का कार्य चलने से शटडाउन लिए जाने से विधुत आपूर्ती बंद रही थी। इसके बाद भी एक दो बार कस्बे में फाॅल्ट आने से विधुत आपूर्ती बाधित हुई थी। विधुत अधिकारीयों ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से बिजली का दुरूपयोग व जम्फरबाजी किए जाने से विधुत आपूर्ती में बार बार व्यवधान आता है और विधुतकर्मीयों के साथ उपभोक्ताओं को भी परेशान होना पडता है। जलदाय विभाग के अधिकारीयों की माने तों विधुत आपूर्ती गडबड होने से पेयजल आपूर्ती पर भी काफी असर पड रहा है। दोनों विभागों के अधिकारीयों का कहना था कि बिजली व पेयजल आपूर्ती को नियमित बनाने के विशेष प्रयास किए जा रहे है।


संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow