चौवीस तीर्थंकरों के समक्ष धूप अर्पित कर मनाया सुगंध दशमी पर्व

Aug 28, 2020 - 19:41
 0
चौवीस तीर्थंकरों के समक्ष धूप अर्पित कर मनाया सुगंध दशमी पर्व

भरतपुर,राजस्थान 
डीग (28 अगस्त) डीग यहां जैन समाज के लोगों द्वारा दश लक्षण महापर्व के अंतर्गत शुक्रवार को सुगंध दशमी पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर जैन धर्मावलंबियों ने कस्बे के तीनों दिगंबर जिनालयों में चोवीसौ तीर्थंकरों को धूप अर्पित कर अपने अंदर व्याप्त बुराइयों को दूर करने की कामना की। जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार सुगंध दशमी का विधि पूर्वक व्रत करने और चौबीसों तीर्थंकरों के समक्ष धूप अर्पित करने से मनुष्य के अशुभ कर्मों का नाश होकर पुण्य बंद का निर्माण होता है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन महावीर प्रसाद  जैन गोपी जैन राजेंद्र जैन पदम जैन धर्मेंद्र जैन लक्ष्मण जैन अजय जैन तारा जैन विनोद जैन भीक चंद जैन, भारत जैन वीरेंद्र जैन चिराग जैन अनिल जैन कोका राम जैन हरीश जैन नीरज जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।

  • संवाददाता पदम चंद जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow