70 साल बाद पहली बार नही निकली भगवान श्रीराम की बारात

Sep 14, 2020 - 03:41
 0
70 साल बाद पहली बार नही निकली भगवान श्रीराम की बारात

 


बयाना अलवर 

बयाना,13 सितम्बर। कस्बे में करीब सात दशक से प्रति बर्ष निकलने वाली भगवान श्रीराम की बारात इस बार नही निकल सकी है। नगर पालिका मण्डल की माने तो इस बार कौरोना संकट के चलते भगवान श्रीराम की यह एतिहासिक बारात के आयोजन को स्थगित किया गया है। बयाना कस्बे के नागरिको व नगर पालिका के सामूहिक सहयोग से भगवान श्रीराम की बारात की शोभायात्रा कस्बे मे ंप्रतिबर्ष श्राधपक्ष की एकादशी को निकाली जाती थी। धार्मिक कथाओ के अनुसार भगवान श्रीराम व सीता का शुभविवाह इसी दिन होना बताया जाता है। कस्बे में निकलने वाली इस विशाल रामबारात शोभायात्रा की प्रसिद्वी पूर्वी राजस्थान के कई जिलो सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलो में भी आगरा की राम बारात की भांति बताई जाती है। जिसे देखने के लिऐ हजारो की संख्या में दूर दूर से यहां लोग आते थे और इस दिन कस्बे में चारोओर दीपावली जैसी सजावट व माहौल होता था। श्रीराम बारात शोभायात्रा में अनेको प्रसिद्व बैण्ड बादन दल पटटेबाज कलाकारो के दल अपनी कला का प्रदर्शन करते वहीं श्रीराम भगवान श्रीकृष्ण व बृहमा बिष्णु महेश सहित कई देवी देवताओ की आंकर्षक झांकियां भी सजती थी। इस दौरान यातायात व कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिऐ पुलिस प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किये जाते थे। तथा नगर पालिका मण्डल की ओर से लाखो रूपये का बजट भी आंवटित किया जाता था। किन्तु इस बार श्रीराम बारात जैसे महोत्सव का आयोजन स्थगित किये जाने से श्रद्वालु नागरिको में निराशा का आलम है।

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow