विधायक पत्नी व रैणी पूर्व प्रधान पांची देवी का निधन

Jun 17, 2021 - 15:01
 0
विधायक पत्नी व रैणी पूर्व प्रधान पांची देवी का निधन

लक्ष्मणगढ़  (अलवर,राजस्थान) राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधायक जौहरीलाल मीना की धर्मपत्नि व रैणी पंचायत समिति की पूर्व प्रधान पांची देवी का बुधवार सुबह निधन हो गया। वो काफी समय से बिमार चल रही थी। वो अस्थमा की बिमारी से पीड़ित थी। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। उनका निधन उनके निवास पाड़ा गांव के सुइला बास में हुआ जिनका अंतिम संस्कार सायं को किया गया। पूर्व प्रधान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। विधायक की पत्नि पांची देवी 2010 से 2015 तक पंचायत समिति रैणी की प्रधान रही थी। पांची देवी के दो बेटे व एक बेटी तथा दो पौत्र व एक पौत्री है। विधायक पत्नि के निधन पर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं व समाजसेवीयों के साथ-साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलेट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिहं डोटासरा, श्रमराज्य मंत्री टीकाराम जुली, पूर्व अलवर सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेन्द्र सिहं, राज्यसभा सांसद डा. किरोडीलाल मीना सहित अनेक नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................