21 लाख 14 हजार 916 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

2024 मतदान केन्द्र बनाये

Mar 30, 2024 - 18:01
Mar 30, 2024 - 19:15
 0
21 लाख 14 हजार 916 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

भरतपुर, 30 मार्च। लोकसभा आमचुनाव में संसदीय क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्रों के 21 लाख, 14 हजार, 916 मतदाता मताधिकार को उपयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाता 11 लाख 26 हजार 578 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 88 हजार 317 तथा 21 ट्रांसजेंडर्स मतदाता है।   जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में 21 लाख, 14 हजार, 916 मतदाता हैं। अंतिम पब्लिकेषन के बाद 5 हजार 214 मतदाता बढे है जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2 हजार 799 हैं। उन्होंने बताया कि कामां विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 67 हजार 628 मतदाता, नगर में 2 लाख 49 हजार 738 मतदाता, डीग-कुम्हेर में 2 लाख 56 हजार 668 मतदाता है। इसी प्रकार भरतपुर में 2 लाख 81 हजार 83 मतदाता, नदबई में 2 लाख 91 हजार 926 मतदाता, वैर में 2 लाख 72 हजार 346 मतदाता, बयाना में 2 लाख 66 हजार 481 मतदाता हैं। कठूमर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 29 हजार 46 मतदाता है। उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में 11 हजार 425 सर्विस वोटर है, सीनियर सिटीजन वोटर 22 हजार 810 है, युवा मतदाता 72 हजार 457 है, दिवयांग मतदाता 22 हजार 341 हैं। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में 30 सहायक बूथ सहित कुल 2024 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें 334 शहरी क्षेत्र में, 1690 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। विधानसभा क्षेत्रवार कामां में 255, नगर में 235, डीग-कुम्हेर में 236, भरतपुर में 253, नदबई में 288, वैर में 260, बयाना में 265 एवं कठूमर में 232 मतदान केन्द्र बनाये गये है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देषों की पालना में संसदीय क्षेत्र में 64 महिला कार्मिक प्रबन्धित बूथ, 64 युवा कार्मिक प्रबन्धित बूथ, 8 दिव्यांग प्रबन्धित बूथ बनाये गये है। आठ मॉडल बूथ बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के लिए 74 मतदान दलों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्षी एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए 24 घंटे निगरानी के लिये 21 एफएसटी दल, 21 एसएसटी दल, 7 वीएसटी दल, 7 वीवीटी दल, 7 लेखा दल गठित किये गये है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow