लेखा समाधान बैठक का आयोजन 30 जून को

Jun 14, 2024 - 13:37
 0
लेखा समाधान बैठक का आयोजन 30 जून को

भरतपुर, 14 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थी, निर्वाचन एजेन्ट को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी नोटिसों के कारण अपने निर्वाचन व्यय के लेखों में विवादित मदों का लेखा समाधान करने हेतु चुनाव परिणाम की घोषणा के 26वें दिन यानि 30 जून को लेखा समाधान बैठक का आयोजन कार्यालय पेंशन विभाग जिला कलेक्ट्रेट परिसर कोषालय के उपर भरतपुर में प्रातः 11 बजे किया जायेगा। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त अभ्यर्थी, निर्वाचन व्यय अभिकर्ता लेखा समाधान बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यदि अभ्यर्थी द्वारा लेखा समाधान बैठक से पूर्व अपना लेखा दाखिल कर दिया जाता है तो जिला व्यय अनुवीक्षण समिति के निष्कर्षों को शामिल करने के लिये निर्वाचन की समाप्ति के 30 दिवस की अवधि में लेखों में संशोधन किया जा सकता है। 

  • कौशलेन्द्र दत्तात्रेय

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है