अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

May 22, 2025 - 13:42
 0
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, भरतपुर द्वारा पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गिरिराज प्रसाद गर्ग ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सिविल लाइन एवं बाबूराम वेदांत सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास थीम पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सहायक वन संरक्षक भरत लाल, विश्व प्रकृति निधि भारत के सदस्य संगीता कुमारी, हेमेंद्र कुमार, अनूप कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, नीलम महावर, राजीव मीणा, जल सिंह, चेतन कुमार, विजय सिंह के नेतृत्व में स्काउट गाइड पर्यावरण चेतना नारे लगाते हुए श्री बिहारी जी मंदिर पहुंचे।
जिला स्तरीय पर्यावरण एवं वन सुरक्षा संगोष्ठी में आजीवन सदस्य प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि धरती पर मौजूद विभिन्न जीव-जंतुओं, पौधों, सूक्ष्मजीवों और पारिस्थितिकी तंत्रों की रक्षा और उनके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न घटको का समन्वय भोजन, दवाइया, स्वच्छ जल और जलवायु संतुलन जैसे अनगिनत संसाधनों के बारे में बताया। जिला सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवित प्रजातियाँ चाहे वे सूक्ष्मजीव हों, पौधे हों, जानवर हों या इंसान और उनके आपसी पारिस्थितिक संबंध की जानकारी दी। जैव विविधता प्रदूषण निवारण संदर्भित नन्हे नन्हे बालक बालिकाओं की पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें स्काउट गाइड बालक बालिकाओं ने अन्य को प्रकार की चित्रों का समावेश करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर गाइड कैप्टन अंजू चौधरी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सेवा शिविर प्रभारी सुरेंद्र सिंह, आकांक्षा श्रीवास्तव, संगीता शर्मा, आकाश, प्रमोद, विवेक, दिनेश, निखिल सहित रोमन रेंजर स्काउट गाइड नन्हे नन्हे कब बुलबुल कौशल विकास शिविर संभागीयो ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण निवारण की शपथ ली। अंत में प्रेम प्रकाश चौधरी ने कौशल विकास कंप्यूटर कोर्स, इंग्लिश स्पोकन, ब्यूटीशियन, सिलाई, पेंटिंग, योग इत्यादि विषयों के प्रशिक्षकों विद्यार्थियों छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................