शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3अक्टूबर से

Sep 29, 2024 - 17:20
 0
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3अक्टूबर से

हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। योग शिक्षक पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि नवरात्रि पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। नौ दिनों में माता रानी के भक्त उपवास रखते हैं। और उनके अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी होती हैं, जिसमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। धार्मिक शास्त्रों में कुल चार नवरात्रि का वर्णन है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि का अधिक महत्व है। क्योंकि इस दौरान सार्वजनिक रूप से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। 

  • 3 अक्टूबर 2024 को मां शैलपुत्री की पूजा
  • 4 अक्टूबर 2024 को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 5 अक्टूबर 2024 को मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 6 अक्टूबर 2024 को मां कुष्मांडा की पूजा
  • 7 अक्टूबर 2024 को मां स्कंदमाता की पूजा
  • 8 अक्टूबर 2024 को मां कात्यायनी की पूजा
  • 9 अक्टूबर 2024 को मां कालरात्रि की पूजा
  • 10 अक्टूबर 2024 को मां महागौरी की पूजा
  • 11 अक्टूबर 2024 को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।

रिपोर्ट- कमलेश जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................