जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है- दायमा

नारी के सम्मान में गायत्री महायज्ञ का आयोजन

Oct 20, 2024 - 11:37
 0
जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है-  दायमा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)  कस्बे के नई सब्जी मंडी में स्थित चाणक्य लाइब्रेरी एवं कोचिंग क्लासेज में अखिल विश्व गायत्री परिवार की उदयपुरवाटी शाखा के तत्वावधान में  मोहन लाल असवाल के आचार्यत्व एवं अशोक कुमार दायमा और आनंद खटीक के मुख्य यजमानत्व में गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें उपस्थित नागरिकों ने गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सामुहिक उच्चारण के साथ लोक शांति एवं देश की खुशहाली के लिए यज्ञ में आहूतियां अर्पित की ।  इस यज्ञ कार्यक्रम के समापन के साथ बाद चाणक्य संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ अध्यापक अशोक कुमार दायमा ने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है और साथ ही नारी को घर की खुशहाली की चाबी बताया । मोहन लाल असवाल ने नारी को दो परिवारों का सम्मान बताया और साथ ही कहा एक बेटी पढ़ेंगी तो दो पीढ़ी तिरेगी । इसलिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। यज्ञ में मेघराज दायमा ,रतन लाल टांक, राम रतन दायमा,  आनंद खटीक ,दिव्या दायमा सहित कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है