भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गोविंदगढ़ में निकली शोभायात्रा: महिलाएं कलश लेकर चली, युवतियों ने थामी ध्वजा; जगह-जगह हुआ स्वागत

May 25, 2025 - 19:04
May 25, 2025 - 19:46
 0
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर गोविंदगढ़ में निकली शोभायात्रा: महिलाएं कलश लेकर चली, युवतियों ने थामी ध्वजा; जगह-जगह हुआ स्वागत

गोविंदगढ़ (अलवर) अमित खेड़ापति

गोविंदगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं कलश लेकर चलीं और युवतियों ने भगवान परशुराम की ध्वजा पताका थामी।

शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां निकाली गईं। यात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयकारे लगे। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाए और ठंडाई व शरबत पिलाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।

ब्राह्मण समाज गोविंदगढ़ के अध्यक्ष कैलाश भगवती ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मण धर्मशाला से हुई। समाज के लोग धर्मध्वजा और गले में दुपट्टा पहनकर धर्मशाला में एकत्रित हुए। शोभायात्रा में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए।
यात्रा भगवान परशुराम के गीतों के साथ शुरू हुई। ये चौपड़ बाजार और मुख्य बाजार से होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। धर्मशाला में धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................