तखतगढ गौरव पथ रोड़ वगताराम निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात का प्रयारण

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष घांची ने सुना PM मोदी का संबोधन 

May 25, 2025 - 15:41
 0
तखतगढ गौरव पथ रोड़ वगताराम निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात का प्रयारण

तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे गौरव पथ रोड़ स्थित निजी खेत में रविवार का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पारस घांची ने कार्यकर्ताओं ओर आम जनता के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना, 
पूर्व मंडल अध्यक्ष पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा ने कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देश के हर नागरिक को नई ऊर्जा देते हैं। उन्होंने मन की बात को जन जन को जोड़ने वाला आंदोलन को सकारात्मक दिशा में आगे बढाता है।

कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर विचार - विमर्श किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिक और युवा मौजूद रहे , महिला मार्चा अध्यक्ष वीणा रावल ने सभी से प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया ।
इस मौके रामसिंह काम्बा, पूर्व पार्षद महेश रावल, भैराराम मीना,बिलाल खां, खेताराम चौधरी, वरदाराम घांची,तलसाराम देवासी अन्य गण भाजपा कार्यकर्ताओं मौजूद रहे 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................