आपरेशन सिंदूर की सफलता पर रामगढ़ में तिरंगा रैली: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और विधायक सुखवंत सिंह ने की अगुवाई

May 25, 2025 - 21:41
 0
आपरेशन सिंदूर की सफलता पर रामगढ़ में तिरंगा रैली: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और विधायक सुखवंत सिंह ने की अगुवाई

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
 पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष लोगों की हत्या का जवाब भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर से दिया। इस आपरेशन में सेना ने पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।

इस सफलता के उपलक्ष्य में रामगढ़ कस्बे में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और विधायक सुखवंत सिंह ने किया। यह रैली गुलाब वाटिका से शुरू होकर सब्जी मंडी और चौपड़ बाजार होते हुए तहसील रंगमंच पर समाप्त हुई।

रैली के दौरान युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। पूरा रामगढ़ कस्बा 'भारतीय सेना जिंदाबाद' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा।

आपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में सैनिकों के सम्मान में तिरंगा रैली निकाल सैनिकों का बढाया हौंसला।
रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव,विधायक सुखवंत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी,बनाराम मीणा,ऋशीराज शर्मा, जिला पार्षद गगनदीप सिंह, बनाराम मीणा,पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा, सरपंच कृष्ण यादव, देवेन्द्र दत्ता,शशीकांत शर्मा,नवल शर्मा,एडवोकेट मोहित जैन, रोहिताश सैनी, एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह,डिएसपी सुरेन्द्र प्रसाद, एसडीएम सुरेन्द्र प्रसाद, तहसीलदार अंकित गुप्ता, थाना अधिकारी डॉ बिजेंद्र सिंह, सीआई भुपेंद्र सहित भारी संख्या में पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................