सांवलियाजी के दानपात्र से पहले दिन निकले 7.15 करोड़ रुपए: अगली गिनती 25 को होगी

Jul 23, 2025 - 14:56
 0
सांवलियाजी के दानपात्र से पहले दिन निकले 7.15 करोड़ रुपए: अगली गिनती 25 को होगी

 भीलवाडा (सत्यनारायण सेन)

मेवाड़ के कृष्णधाम भगवान श्री सांवलिया सेठ जी के मंदिर में बुधवार को दान पात्र खोला गया। यह दान पात्र हर महीने खोला जाता है।  ताकि उसमें जमा हुई राशि की गिनती की जा सके। इस बार पहले ही दिन, सात करोड़ 15 लाख रुपयों की गिनती हुई है।

नोटों की गिनती मंदिर मंडल के कर्मचारी और बैंक के स्टाफ द्वारा मिलकर की गई। सुबह से शुरू हुई गिनती शाम तक चली, जिसमें लाखों की संख्या में नोटों को सावधानी से निकाला गया, गिना गया और फिर रिकॉर्ड किया गया।  24 जुलाई को हरियाली अमावस्या है। इस दिन मंदिर में भीड़ रहती है, इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गिनती नहीं की जाएगी। अब अगली गिनती 25 जुलाई को होगी।

दान पात्र चतुर्दशी की सुबह राजभोग आरती के बाद खोला गया। जैसे ही भंडार खोला गया, भक्तों ने "जय सांवरा सेठ" के जोरदार नारे लगाए। माहौल भक्तिमय हो गया था

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................