रामगढ़ के जाडोली गांव में धुलंडी पर दो पक्षों में मारपीट: लाठी-डंडों से हमला, चार लोग घायल, एक रेफर

Mar 5, 2026 - 09:15
 0
रामगढ़ के जाडोली गांव में धुलंडी पर दो पक्षों में मारपीट: लाठी-डंडों से हमला, चार लोग घायल, एक रेफर

रामगढ़ थाना क्षेत्र के जाडोली गांव में धुलंडी के दिन दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने देर शाम हिंसक रूप ले लिया। बुधवार दोपहर ओड़ राजपूत समाज के दो गुटों में शुरू हुआ विवाद शाम करीब 6 बजे मारपीट में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था बहाल की। इस झगड़े में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। प्रेमचंद पुत्र बिहारी ओड़ राजपूत को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय जिला अस्पताल, अलवर रेफर किया गया है। वहीं, लेखराज, रामपाल और देवीचंद का उपचार उप जिला अस्पताल रामगढ़ में जारी है।

घटना के संबंध में एसआई दयाराम मीणा ने बताया कि दोपहर में हुई मामूली कहासुनी को उस समय शांत करा दिया गया था। हालांकि, शाम को विवाद फिर भड़क उठा और मारपीट हो गई। देर रात प्रेमचंद के पक्ष से लेखराज पुत्र कर्मचंद ने खूबचंद पुत्र जयकरण ओड़ राजपूत और अन्य के खिलाफ लाठी-डंडों व तलवार से घर पर हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग भी की। हालांकि, पुलिस ने मौके की जांच के बाद फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया है।

पुलिस ने शांति भंग के आरोप में दूसरे पक्ष के दो युवकों राजेंद्र और मनीष को गिरफ्तार किया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है