विधायक सुखवन्त सिंह ने किया सीआईडी आईबी कार्यालय का उद्घाटन
रामगढ़ / अमित भारद्वाज
रामगढ़- विधायक सुखवंत सिंह ने रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में पुलिस विभाग के सीआईडी आईबी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सीआईडी आईबी के अधिकारी एवं रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार के द्वारा विधायक का स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने व पुलिस विभाग की कुशल मॉनिटरिंग के लिए सरकार तत्परता से कार्य कर रही है।
रामगढ़ सीआईडी आईबी कार्यालय में प्रभारी के पद पर एएसआई दिनेश चंद मीणा को लगाया गया है। इस दौरान डीएसपी पिन्टू कुमार, पुलिस निरीक्षक मनोज सोनी, मण्डल अध्यक्ष भगवान सैनी, गोविन्द सैनी, चन्दन चोधरी, दिनेश यादव, गौरव सोनी सहित नागरिक उपस्थित रहे।


