मेहंदीपुर बालाजी में गूंजी गंगा व जल संरक्षण की अलख; कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की उपस्थिति में हुई भव्य महाआरती
मेहंदीपुर बालाजी (अवधेश अवस्थी) दौसा जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी धाम में 'वंदे गंगाजल संरक्षण एवं जन अभियान' के अंतर्गत एक भव्य महाआरती एवं जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य और जिला संयोजक महेंद्र पीलोडी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर पर्यावरण व जल संरक्षण का संदेश दिया।
जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता: डॉ. किरोड़ी लाल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सर्वप्रथम बालाजी महाराज के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती और आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से पानी की हर बूंद बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का पुरजोर आह्वान किया।
गांव-गांव, घर-घर पहुंचेगा अभियान
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने गंगा नदी सहित अन्य जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने, वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) करने और पर्यावरण संवर्धन में जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। महाआरती के दौरान पूरा परिसर बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा और उपस्थित सैकड़ों लोगों ने इस अभियान को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि समाज में जागरूकता लाने के लिए इस अभियान के तहत लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस भव्य आयोजन में राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:-
-
जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी: भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला महामंत्री लेखराज कसाना, विधानसभा संयोजक अनु नांदरी, सह संयोजक हनुमान बैरवा, समाजसेवी राजेश गौड़, सरपंच नेतराम मीणा, एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रामभरोसी मीणा, गौ पुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव अवधेश अवस्थी, पूर्व प्रधान सुबुद्धि मीणा सहित लोकेश शिमला, प्रशांत शिमला, सुभाष खटाना, गौरी देवी पाटन, घनश्याम योगी व भागीरथ सिंह।
-
प्रशासनिक अधिकारी: जिला परिषद दौसा के ACEO राजेश मीणा, महुवा उपखंड अधिकारी (SDM) मनीषा मीणा, सिकराय के विकास अधिकारी (BDO) देशवीर सिंह चौधरी, सिकराय तहसीलदार हेमेंद्र मीणा तथा बालाजी थाना प्रभारी गौरव प्रधान।


