पूर्व मंत्री डॉ दिगंबर सिंह के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

Oct 2, 2020 - 00:34
 0
पूर्व मंत्री डॉ दिगंबर सिंह के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

भरतपुर,राजस्थान 
डीग – (1 अक्टूबर)  डीग कस्बे में भाजपा कार्यालय पर शहर मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा  के कद्दावर नेता स्वर्गवासीय डॉ. दिग्म्बर सिंह की  जयंती स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई । इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय दिगम्बर सिंह के पुत्र भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह के सानिध्य में डीग कस्बे के अऊ गेट स्थित महरहला वाले हनुमान मंदिर पर  पौधारोपण किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व मंत्री दिगम्बर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया । इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि भरतपुर के विकास पुरूष व जन-जन के लोकप्रिय रहे परम श्रद्धेय डॉक्टर दिगम्बर सिंह  अपने विधान सभा क्षेत्र डीग कुम्हेर में जमीन से जुड़े व्यक्ति थे ।उन्होंने  सर्व हित के कार्यों में और भरतपुर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

  • संवाददाता पदम चंद जैन की रिपोर्ट


 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow