राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी पर कांग्रेस काली पट्टी बांधकर कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

Oct 2, 2020 - 00:39
 0
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार और गिरफ्तारी पर कांग्रेस काली पट्टी बांधकर कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

भरतपुर,राजस्थान 
डीग –(1अक्टूवर)  हाथरस रेप कांड में पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेश के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी के साथ मारपीट धक्का-मुक्की और गिरफ्तारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की भर्त्सना की है। कांग्रेश कार्यकर्ताओं का आरोप है की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के स्थान पर संविधान की हत्या कर रही है साथ ही सत्ता का दुरुपयोग कर कानूनी अधिकारों का हनन कर रही है। विरोध जताने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेवाराम पटवारी ,संगठन महामंत्री पंकज भूषण गोयल, सेवादल के प्रांतीय संगठक़ मिट्ठू सिंह सांखला, भगवान सिंह कोली आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

  • संवाददाता पदम चंद जैन की रिपोर्ट


 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow