सहाड़ा-रायपुर विधानसभा में होंगे उप चुनाव- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

Oct 11, 2020 - 20:27
 0
सहाड़ा-रायपुर विधानसभा में होंगे उप चुनाव- उप जिला निर्वाचन अधिकारी

भीलवाड़ा,राजस्थान

राजस्थान के भीलवाडा जिले की सहाड़ा-रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश त्रिवेदी के निधन से रिक्त हुई सहाड़ा-रायपुर विधानसभा सिट की जानकारी निर्वाचन आयोग जयपुर व विधानसभा को भिजवा दी है । चुनाव आयोग के नियमानुसार रिक्त पद पर छः महीने में ही उपचुनाव कराये जाने का प्रावधान है । जानकारी के अनुसार कांग्रेस का गढ रही सहाड़ा-रायपुर विधानसभा सिट 1977 से  वर्ष  2018 तक  एक  उपचुनाव  समेत  10 चुनाव  हो चुके हैं । ईनमे कांग्रेस  ने  ही सर्वाधिक   दस  बार  जीत  हासिल की है । कांग्रेस के  कैलाश त्रिवेदी  व रामपाल  उपाध्याय  तीन  _ तीन  बार विधायक निर्वाचित हुए  जबकि भाजपा के  डा  रतनलाल जाट दो बार  विजयी रहे,  जाट  वर्ष  1990 में जद के टिकट  से  चुनाव  जीते थे । वहीं  वरिष्ठ नेता रामचंद्र  जाट जनता  पार्टी के  टिकट  पर चुनाव  जीते थे । ईसी प्रकार  वर्ष  2013 में  भाजपा के  डा  बालुराम ने  चुनाव  जीता था । जानकारों का मानना है कि वर्तमान  परिदृश्य में पंचायत समिति सदस्य / जिला  परिषद सदस्य चुनाव  के  साथ ही  विधानसभा के उप चुनाव  होंगे तो सरकार विरोधी  लहर का फायदा  भाजपा  को  मिल सकता है । आगामी विधानसभा चुनावों की  दौड में  इस बार  कांग्रेस  से  श्यामलाल  पुरोहित  , त्रिवेदी  परिवार या सुभचिंतक  ,   प्रकाश  जाट  , चेतन प्रकाश  डिडवानिया , लखन काकांनी,  बद्रीलाल  जाट , रतनलाल  गुर्जर  , लोकेश सिंह  ( नेता  प्रतिपक्ष ) , प्रहलाद सुथार,  मुकेश  चंदेल  है  वहीं दूसरी ओर  भाजपा  से  प्रमुख  दावेदार पुर्व  प्रधान  मनोहर सिंह  ,  रूपलाल  जाट , डॉ  रतनलाल जाट  , डॉ  बालुराम  जाट , रघुवीर  सिंह  , नादंशा जागीर के  कदावर युवा  नेता  भैरू सिंह , लादुलाल मेहता ,शंकरलाल  मेहता(खेमाणा) , प्रकाश  टाक ,कमलेश  जाट   टिकट की  रैस में    , सहाड़ा-रायपुर विधानसभा क्षेत्र में  जनता  में  इन  नेताओं की  पृष्ठभूमि पर गहन  मंथन  प्रारंभ हो गया है ।

जयंतीलाल कोशीथल की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................